Pushpa 2: 'फिल्म अब हिट होने वाली है', संध्या थिएटर भगदड़ को लेकर अल्लू अर्जुन पर अकबरुद्दीन का बड़ा आरोप

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2: The Rule ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के साथ वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। इन सबके बीच फिल्म के प्रीमियर शो को दौरान भगदड़ में मौत को लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन पर आरोप भी लग रहे हैं। मामले को लेकर एआईएमआईएम सांसद अकबरुद्दीन ने संसद में उठाया। उन्होंने एक्टर के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ और मौत के बावजूद अल्लू अर्जुन मुस्कुराते रहे और कहा कि अब तो ये फिल्म हिट वाली है।

दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2: The Rule) 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले 4 दिसंबर की रात को पुष्पा 2 का प्रीमियर शो हैदराबाद के संध्या थिएटर में रखा गया था, जहां देर रात अल्लू अर्जुन और रश्मिका मांधाना से मिलने बड़ी संख्या में फैन पहुंचे थे। लेकिन यहां फिल्म के दौरान ही भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को चोटें आईं।

Akbaruddin allegates Allu Arjun

घटना के बाद मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हैदराबाद स्थिति उनके घर से गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर एआईएमआईएम सांसद अकबरुद्दीन ने संसद में उठाया। संध्या थिएटर की घटना पर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में कहा, "मैं उस मशहूर फिल्म स्टार का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन जहां तक ​​मेरी जानकारी है, जब उस फिल्म स्टार को बताया गया कि थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई है, दो बच्चे गिर गए हैं और एक महिला की हो गई थी मौत, तब उस स्टार ने मुस्कुराते हुए कहा था कि 'फिल्म अब हिट होने वाली है।' इसके बावजूद उन्होंने पूरी फिल्म देखी और जाते वक्त भीड़ की तरफ हाथ हिला रहे थे. वह संदेश दे रहे हैं कि सरकार अन्याय कर रही है...उन्होंने जाकर उनका (घायलों का) हाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+