हैदराबाद: 89 साल से बुजुर्ग को झेलनी पड़ी बैंक स्टाफ की लापरवाही, 18 घंटे लॉकर रूम में रहे बंद
हैदराबाद, 29 मार्च: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 89 साल के बुजुर्ग लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिवार ने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस तक से मदद मांगी। बुजुर्ग घर से किसी काम के लिए बैंक गए थे, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हो गई, जिसके बाद उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि मंगलवार को बुजुर्ग का पुलिस ने पता लगा लिया, लेकिन इस दौरान जो खुलासा हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

दरअसल, बैंक स्टाफ की लापरवाही के चलते बुजुर्ग को बैंक के लॉकर रूम में रात बितानी पड़ी। सोमवार (28 मार्च) को कर्मचारियों द्वारा बैंक को बंद करने के बाद उनको बैंक में 18 घंटे बिताने पड़े। चौंकाने वाली घटना हैदराबाद के पॉश एरिया जुबली हिल्स इलाके में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की है।
जुबली हिल्स रोड नंबर 67 निवासी वी कृष्णा रेड्डी सोमवार 28 मार्च की शाम करीब 4.20 बजे किसी काम से बैंक गए थे और उन्होंने अपना बैंक लॉकर खोला था। यहां तक कि जब वह लॉकर रूम के अंदर थे, बैंक के कर्मचारियों ने बैंक को बंद कर दिया, जिससे बुजुर्ग अंदर ही फंस गए। देर शाम तक जब कृष्णा रेड्डी घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उनकी तलाश करने लगे। उनका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार ने जुबली हिल्स पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जुबली हिल्स चेकपोस्ट क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बैंक का पता लगाया। लॉकर रूम में शुमर के मरीज बुजुर्ग व्यक्ति मिले थे। उन्हें रात भर वहां रहना पड़ा। अल्जाइमर से पीड़ित कृष्णा रेड्डी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुबली हिल्स के एसएचओ ने ट्वीट करते हुए बताया कि हमने बुजुर्ग को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जुबली हिल्स से ढूंढ लिया है। कल शाम उन्हें यूनियन बैंक के लॉकर्स रूम में गलती से बंद कर दिया गया था। जुबली हिल्स पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पुष्टि के बाद उसे सफलतापूर्वक बचाया और पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications