हैदराबाद में स्थित गोदाम में लगी आग, 6 की मौत, 3 घायल
हैदराबाद के नामपल्ली स्थित बाजारघाट में एक अपार्टमेंट के गोदाम में आग लग गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। डीसीपी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि हादसे मे 6 लोगों की जान चली गई है। जबकि तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। गोदाम में कार की मरम्मत का कार्य चल रहा था।
इसी दौरान चिंगारी केमिकल बैरल में पहुंच गई, जिसकी वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

नागेश्वर रेड्डी ने बताया कि 10 लोग हादसे में बेहोश हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बिल्डिंग में अब कोई भी नहीं फंसा है, सभी को बाहर निकाल लिया गया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि दमकल विभाग के कर्मचारी सीढ़ियों से बिल्डिंग में चढ़ रहे हैं और बच्चे को रेस्क्यू कर रहे हैं। चश्मदीदों का कहना है कि आग केमिकल की वजह से लगी थी, जिसकी वजह से पानी से नहीं बुझ रही थी।
हादसे की जानकारी दमकल विभाग कोसुबह 9.35 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि अभी तक इस हादसे हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि इससे पहले शालीबंदा में भी आज सुबह इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में आग लगने की खबर सामने आई थी। अच्छी बात यह है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। आपात सेवा 30 मिनट के भीतर ही यहां पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
#WATCH | Daring rescue of a child and woman amid massive fire in a storage godown located in an apartment complex in Bazarghat, Nampally of Hyderabad pic.twitter.com/Z2F1JAL8wa
— ANI (@ANI) November 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications