सोनिया-राहुल की 'पोल' खोलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रेड्डी
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश को बांटकर तेलंगाना राज्य बना दिया गया। यूपीए सरकार का ये अहम फैसला अब उनके लिए ही मुश्किलें खड़ी कर सकता हैं। जी हां पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी अपनी किताब के जरिए चर्चा में आने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल रेड्डी एक किताब लिख रहे हैं। 400 पन्नों की इस किताब में वो कई अहम खुलासे करने वाले हैं। ये खुलासे कांग्रेस की खासकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस किताब के जरिए वो आंध्र के बंटवारे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर हमला बोलेंगे।
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान रेड्डी ने साफ कर दिया कि वो आंध्र प्रदेश के बंटवारे का सारा विवारण रिकॉर्ड कर रहे हैं और सारी जानकारी वो अपनी किताब में लिखेंगे। उन्होंने दावा किया है कि उनकी किताब में वो सारी जानकारी होगी कि सत्ता के गलियारों में क्या हुआ और किस नेता ने कौन सी भूमिका निभाई।
वो अपनी किताब में सोनिया और राहुल के अलावा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आंध्र कांग्रेस के कुछ नेताओं पर भी हमला बोलेंगे। रेड्डी ने किताब लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि अभी तक इस किताब को कोई नाम तय नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications