राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सीएम केसीआर, मुख्यमंत्री कार्यालय में फहराया तिरंगा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंचे। राजभवन के परेड ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जैसा कि कोरोना काल में पहले हो रहा था।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राजभवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे। तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदरराजन ने राजभवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री केसीआर यहां मौजूद नहीं थे। दरअसल राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच पिछले कुछ दिनों से तकरार चल रही है। राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया था। मुख्यमंत्री के अलावा सभी कैबिनेट मंत्रियों को न्योता भेजा गया था। लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया था।
राजभवन के परेड ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जैसा कि कोरोना काल में पहले हो रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे तो राज्यपाल ने ध्वजारोहण कर दिया। राज्य सरकार ने कोरोना का हवाला देते हुए पारंपरिक कार्यक्रम को शुरुआत में छोटा कर दिया था। लेकिन राजभवन की ओर से जब कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो सरकार ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री हैदराबाद स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे और यहां पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम कार्यालय में ही तिरंगा फहराया।
अहम बात है कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि वह केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाए। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार यह नहीं कह सकता है कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को कोरोना के चलते नहीं किया जा सका। हालांकि कार्यक्रम कहां पर किया जाए यह फैसला प्रदेश सरकार का होगा। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कहा था कि वह कोरोना के चलते इस बार भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम अलग से मनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications