Karnataka Elections में JDS उम्मीदवारों का प्रचार करेगी KCR की भारत राष्ट्र समिति

तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदले जाने के बाद पहली बार CM KCR और उनके नेता कर्नाटक की JDS के समर्थन में कैंपेन करेंगे। पार्टी नेता सत्यवती राठौड़ ने कर्नाटक के JDS नेताओं संग बैठक के बाद ये बात कही।

Karnataka Elections

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर समेत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अन्य नेता Karnataka Elections से पहले जेडी(एस) नेताओं के पक्ष में प्रचार करेंगे। तेलंगाना सरकार में मंत्री सत्यवती राठौड़ ने कहा बीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव इस साल मई में होने वाले 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जनता दल (सेक्युलर) के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे और उन्हें पूरा समर्थन देंगे।

Recommended Video

    TRS विधायकों की सूचना पर Cyberabad Police ने मारी रेड, BJP नेता गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी |*News

    उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि 2024 के आम चुनावों के बाद केंद्र में किसान हितैषी सरकार सत्ता में आएगी। रविवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में जनता दल सेकुलर (JDS) के गुलबर्गा जिला अध्यक्ष बलराज शिव गुत्थेधर ने बैठक आयोजित की। इसमें तेलंगाना की मंत्री सत्यवती राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के मंत्रियों सहित सभी बीआरएस नेता आने वाले दिनों में कर्नाटक का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि BRS पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जेडीएस के लिए समर्थन और वोट जुटाएगी।

    Karnataka Elections

    बता दें कि पूर्व सीएम कुमारस्वामी पहले ही कह चुके हैं कि 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जेडी(एस) बीआरएस के साथ गठबंधन करेगी। तेलंगना की मंत्री सत्यवती राठौड़ ने कहा, "हमारा उद्देश्य कर्नाटक में जेडी (एस) पार्टी को सत्ता में लाना और एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना है।" राठौड़ ने कहा कि चंद्रशेखर राव ने देश में नई कृषि और जल नीतियां तैयार की हैं। इनसे पॉजिटिव परिवर्तन होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+