IPL 2025 Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, चारो तरफ धुआं धुआं
IPL 2025 Sunrisers Hyderabad: हैदराबाद के होटल में अचानक आग लग गई। बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी रुके हुए हैं। यह आग तब लगी जब खिलाड़ी होटल परिसर से बाहर निकल रहे थे।
हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल में सोमवार को मामूली आग लग गई। इस होटल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी ठहरे हुए थे। हालांकि, मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की वजह से होटल और उसके आसपास के एरिया में धुआँ फैल गया।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिलहाल होटल में ठहरी हुई है
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिलहाल होटल में ठहरी हुई है और सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक पुलिस ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने आग को तुरंत बुझा दिया और किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। स्थिति को बिना किसी महत्वपूर्ण नुकसान के नियंत्रण में लाया गया।
यह भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table: मुंबई की जीत ने बदला प्वाइंट्स टेबल का हाल, इन टीमों के लिए बढ़ी टेंशन
होटल में मौजूद मेहमानों या कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है
इस मामले में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना से होटल में मौजूद मेहमानों या कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने के कारणों की अभी भी जांच चल रही है। आगे जो भी पता चलेगा उसके बारे में जानकारी दिया जाएगा। बता दे कि टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से 17 अप्रैल को होने वाला है। अभी तक इस टीम ने टीम ने 6 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। सनराइजर्स हैदराबाद को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications