कर्नाटक हिजाब विवाद पर क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी, जानें

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश में हिजाब पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

हैदराबाद, 27 फरवरी। कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश में हिजाब पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों को समझने की जरूरत है। हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान नकवी ने कहा कि हिजाब विवाद का मामला अभी कोर्ट में है। भारत में हिजाब विवाद को लेकर कोई प्रतिबंधन नही है। हां यह जरूर है कि कुछ संस्थानों में यूनिफॉर्म को लेकर उनकी अपनी व्यवस्था है। हमें संवैधानिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी बातचीत करनी चाहिए।

Mukhtar Abbas Naqvi

किया 37वें हुनर हाट का उद्घाटन
नकवी ने केंद्रीय और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद मसूद अली ने यहां 37वें हुनर हार का उद्घाटन किया। इस मौके पर नकवी ने कहा कि हुनर हाट देश के कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पिछले साल सालों में इससे आठ लाख कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकर के अभियान का विश्वसनीय ब्रांड बन गया है। नकवी ने कहा कि इस पहल ने देश के दूर-दराज के इलाकों से पारंपरिक कला और शिल्प कौशल और बाजारों में अपनी पुश्तैनी विरासत में लगे लाखों परिवारों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।वहीं इस मौके पर जी किशन रेड्डी ने कहा कि हुनर ​​हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' के अभियान को मजबूत कर रहा है। हुनर ​​हाट देश की पारंपरिक कला, कौशल और गौरवशाली विरासत के संरक्षण और प्रचार के लिए एक प्रभावी मंच है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने देश के सबसे बड़े शहर खार्किव से रूस की सेना को खदेड़ा

क्या है हिजाब विवाद
बता दें कि हिजाब विवाद पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ थआ जब कर्नाटक के उडुपी में प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज की 6 छात्राओं को कथित तौर पर प्रवेश देने से मना कर दिया था। स्कूल प्रशासन ने इसको लेकर कहा था कि कॉलेज की यूनिफॉर्म मं हिजाब शामिल नहीं है। इसके बाद छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया और अब यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+