हैदराबादः घर जाने के लिए नहीं मिल रहा था कोई साधन तो यात्रियों से भरी बस को लेकर भाग गया युवक
हैदराबाद। वैसे तो हम और आप जब किसी अनजान शहर में या अपने शहर में होते हैं और घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलता है तो इंतजार के सिवा कुछ नहीं करते । लेकिन एक शख्स ने ऐसा काम किया है कि जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि भला ऐसा कोई कर सकता है क्या। इस शख्स ने जो किया है उसकी चर्चा पूरे शहर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी है।

सड़क परिवहन निगम की बस चुरा ली
एक शख्स को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस चुरा ली। जब बस अपनी जगह पर नहीं मिली तो परिवहन निगम में हड़कंप मच गया। किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर बस गई कहां और अगर किसी ने इसे चुराया भी तो कैसे कोई बस को चुरा सकता है।

यात्रियों को लगा युवक बस का ड्राइवर है
यह घटना बीते रविवार की है, जब बस विकाराबाद जिले में बस स्टॉप पर रुकी। बस स्टेशन पर काम करने वाला शख्स सरकारी बस को लेकर फरार हो गया। क्योंकि उसे घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था। बस में कुछ यात्री भी सवार थे, उन सभी को लगा को वो शख्स बस का ड्राइवर है।

मामले की चल रही है जांच
इतना ही नहीं अपने घर पहुंचने के बाद शख्स बस छोड़कर फरार हो गया। शख्स का बस चुराने का कोई इरादा नहीं था बल्कि उसे तो अपने घर समय पर जाना था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications