Hyderabad Ram Navami: निलंबित भाजपा MLA टी राजा सिंह पर मामला दर्ज, विवादित बयान देने का आरोप

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तेलंगाना में अफजलगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए के तहत मामला दर्ज किया है। जानिए पूरा मामला

Hyderabad Ram Navami

Hyderabad Ram Navami: हैदराबाद में रामनवमी रैली के दौरान विवादित टिप्पणी के लिए भाजपा नेता टी राजा सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि राजा निलंबित भाजपा विधायक हैं। पुलिस ने निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ हैदराबाद में रामनवमी रैली के दौरान उनकी विवादित टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया है।

IPC की धाराओं के तहत आरोप

अफजलगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए के तहत धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा IPC की धारा 506 (आपराधिक धमकी की सजा) के तहत निलंबित भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रामनवमी रैली के दौरान दिया बयान

अफजलगंज पुलिस स्टेशन के एसआई जे वीरा बाबू द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया था कि निलंबित भाजपा विधायक के बड़बोलेपन को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए वीरा बाबू को रामनवमी रैली के दौरान एसए बाजार क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया गया था।

कॉन्स्टेबल ने बनाई वीडियो

निलंबित भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने के आरोप के संबंध में इंडियाटु़डे की रिपोर्ट्स के अनुसार, रामनवमी की रैली जब रैली शंकर शेर होटल के पास थी, तब कॉन्स्टेबल कीर्ति कुमार ने भाजपा विधायक के नफरत भरे भाषण को एक वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया था, जिसने राजा सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। एसएचओ एम रविंदर रेड्डी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दो बच्चों की नीति पर चलने पर ही वोट के अधिकार

रिपोर्ट के अनुसार, रात 9 बजे राजा सिंह की शोभा यात्रा एसए बाजार पहुंची। हाथी पर सवार राजनेता टी राजा सिंह ने हिंदी में भाषण दिया। पहले भी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद में रामनवमी समारोह के दौरान एक और विवाद खड़ा किया और कहा, यदि भारत एक हिंदी राष्ट्र बन जाता है तो केवल दो बच्चों की नीति के अनुयायियों को ही वोट देने का अधिकार दिया जाएगा।

Recommended Video

      BJP MLA T Raja Singh ने पैगंबर मोहम्मद पर दी विवादित टिप्पणी, हुए Arrest | वनइंडिया हिंदी | *News

      दिल्ली राजधानी नहीं रहेगी, काशी, अयोध्या-मथुरा पर विचार!

      रिपोर्ट्स के अनुसार राजा सिंह ने कहा, "अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है, तो 'हम दो, हमारे दो' की नीति को मानने वालों को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।" उन्होंने कहा, हमारे संतों ने यह चित्र बनाना शुरू कर दिया है कि हिंदू राष्ट्र कैसा दिखेगा। इसका संविधान भी तैयार किया जा रहा है। हिंदू राष्ट्र की राजधानी दिल्ली नहीं होगी। संत काशी, मथुरा और अयोध्या में से किसी एक को चुन रहे हैं।

      मुंबई में भड़काऊ भाषण के कारण मामला दर्ज

      उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र किसानों के लिए कर मुक्त होगा और वहां गोहत्या और धर्मांतरण नहीं होगा। निलंबित भाजपा विधायक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने इस साल जनवरी में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया था। टी राजा सिंह ने 29 जनवरी को मुंबई में आयोजित सकल हिंदू समाज की रैली में हिस्सा लिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+