Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पादरी का भड़काऊ बयान, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का जिक्र कर कहा- 2023 में BJP शासन में नरसंहार की आशंका

पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स विवादित टिप्पणी से सुर्खियों में हैं। उन्होंने खुफिया अमेरिकी रिपोर्ट का जिक्र कर कहा, 2023 में BJP शासन में नरसंहार की आशंका है। उन्होंने न्यू ईयर पर आयोजित समारोह में ये बात कही।

Kuntam Edward Williams

भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक पादरी ने विवादित टिप्पणी की है। पादरी ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का जिक्र कर कहा है कि भाजपा शासन में 2023 में नरसंहार जैसी आशंका है। पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स (Kuntam Edward Williams) ने यह विवादित टिप्पणी हैदराबाद में न्यू ईयर पर आयोजित समारोह के दौरान की।

यूट्यूब और ट्विटर पर है विवादित वीडियो

हैदराबाद के मुशीराबाद में मेनोनाइट ब्रेथ्रेन बेथल चर्च में आयोजित नए साल के कार्यक्रम के दौरान पादरी के भड़काऊ भाषण का पूरा वीडियो चर्च के YouTube चैनल पर 1 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया है।

भाजपा शासन में भीषण नरसंहार

ईसाई पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स के भड़काऊ भाषण के संबंध में द कम्यून की रिपोर्ट में कहा गया, "अमेरिकी शीर्ष गुप्त एजेंसी की उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में, भारत में धार्मिक हमले और नरसंहार होंगे और लाखों ईसाई मारे जाएंगे।" उन्होंने हैदराबाद के मुशीराबाद में बेथेल चर्च में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा शासन के कार्यकाल में भीषण नरसंहार होगा।

पीएम और गृह मंत्री से नफरत ईश्वर से मिला कर्तव्य

उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना नबूकदनेस्सर (Nebuchadnezzar) के साथ कर डाली। पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि दोनों से नफरत करना ईसाइयों को 'ईश्वर द्वारा सौंपा गया कर्तव्य' है। बता दें कि नबूकदनेस्सर एक राजा है जिसका बाइबिल में जिक्र है। इस कैरेक्टर को कठोर और क्रूर राजा माना जाता है। इसने यरूशलेम को नष्ट करने के बाद यहूदी लोगों को निर्वासित जीवन जीने पर मजबूर कर दिया।

क्या 2024 में आधे लोग नहीं होंगे ?

पादरी इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार 2023 में 'नरसंहार' करेगी और उस भीषण नरसंहार में लाखों ईसाइयों को चाकुओं और गोलियों से मार डाला जाएगा। जर्मन तानाशाह हिटलर द्वारा यहूदियों के नरसंहार का उदाहरण देते हुए पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने कहा कि 2023 में भारत में भी ऐसा ही होने जा रहा है। कौए की ओर इशारा करते हुए पादरी ने डराया कि उनमें से लगभग आधे 2024 में दिखाई नहीं देंगे। नव वर्ष 2024 से पहले ही अधिकांश चाकू, गोली और पिटाई से मार डाले जाएंगे।

ईसाइयों के सामने हीरो बनने का मौका ?

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में उत्पीड़न के मामले में सऊदी अरब और सीरिया से आगे भारत 8वें स्थान पर है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, सत्तारूढ़ भाजपा तेलंगाना से हैदराबाद को अलग करने और उस शहर से मिलने वाले राजस्व हड़पने के लिए हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बना रही है।" उन्होंने चर्च में जमा ईसाइयों को उकसाया और कहा, "यह भारत के ईसाइयों के लिए हीरो या जीरो बनने का एक सुंदर अवसर है।"

Recommended Video

    Amravati Chemist Case: अमरावती में Udaipur Tailor Case जैसा कांड ? | NIA | वनइंडिया हिंदी | *News

    पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स कौन हैं?

    1990 में एक छात्र परामर्शदाता के रूप में भारत के इवेंजेलिकल छात्रों के संघ में शामिल हुए पादरी कुंटम एडवर्ड विलियम्स ने 10 वर्षों तक कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों के बीच रहे। वह 2006 तक आंध्र प्रदेश के राज्य सचिव भी रहे। विलियम्स IIT बॉम्बे, IIT खड़गपुर, IIT गुंडी, IISC बैंगलोर, JNU दिल्ली, केंद्रीय विश्वविद्यालय पांडिचेरी, JIPMER पांडिचेरी और CMC वेल्लोर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेमिनार को संबोधित कर चुके हैं।

    विदेशी दर्शकों तक कैसे पहुंचे

    पादरी एडवर्ड विलियम्स करीब 20 साल पहले निरीक्षणा (Nireekshana) टेलीविजन पर प्रोग्राम में होस्ट के रूप में भी नजर आ चुके हैं। सीबीएन मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्पॉन्शरशिप में इस कार्यक्रम का प्रसारण हर रविवार शाम 5.30 बजे टीवी9 पर किया जाता है। वह IPTV के लिए ब्लॉगर और इंटरएक्टिव वेब मैनेजर भी हैं, जिससे प्रवासी भारतीयों तक भी इनके भाषण काफी आसानी से पहुंचते हैं।

    ये भी पढ़ें- VIDEO : महबूबा के सामने दिखी आशिकी, दूल्हे ने सबके सामने बना डाली 'चांद से मुखड़े' की LIVE Painting

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+