VIDEO : महबूबा के सामने दिखी आशिकी, दूल्हे ने सबके सामने बना डाली 'चांद से मुखड़े' की LIVE Painting
शादी में लोग अलग-अलग गिफ्ट देकर मौके को यादगार बनाने के जतन करते हैं। एक ऐसी ही शादी में दूल्हे ने लाइव पेंटिंग बनाकर दुल्हन को चौंका दिया।

Wedding Gift कई बार ऐसा होता है जो ताउम्र याद रहता है। गिफ्ट देने का दूल्हे का टैलेंट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सरप्राइज रह गए। इस दूल्हे ने अपने हुनर का इस्तेमाल कर अपनी दुल्हन के लिए कैनवास पर LIVE Painting बनाई। इंस्टाग्राम वीडियो पर लोग रोचक कमेंट कर रहे हैं। वरुण जरसानिया ने इंस्टाग्राम हैंडल (@varun.jarsania) पर वीडियो शेयर कर लिखा कि दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए डांस करता है, ये बहुत आम बात है, लेकिन उसने कुछ अलग करने का प्रयास किया है।

तोहफा देने की संस्कृति
दरअसल, शादी में तोहफा देने की संस्कृति पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और सोशल मीडिया के युग में गिफ्ट की वेराइटी और रेंज काफी अलग हो चुकी है। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट यानी अपनी इच्छा के मुताबिक डिजाइन तैयार करा कर गिफ्ट आइटम देना अधिक प्रचलित तरीका बनता जा रहा है।

टैलेंटेड दूल्हे ने दुल्हन को सरप्राइज किया
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दूल्हे अपनी दुल्हनों को खूबसूरत तोहफे देते देखे जा सकते हैं। ऐसे ही एक भारतीय दूल्हे की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। टैलेंटेड दूल्हे ने दुल्हन को सरप्राइज करते हुए उसकी लाइव पेंटिंग बना डाली।

पॉपुलर ऑनलाइन कंटेंट
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय दूल्हे ने अपनी दुल्हन को उपहार देने के लिए अपने क्रिएटिव टैलेंट का उपयोग किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पेंटिंग बनाने के पहले काफी एक्साइटेड है। इस पॉपुलर ऑनलाइन कंटेंट को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Recommended Video

मेरी दुल्हन और अब पत्नी के लिए प्यार
इंस्टाग्राम यूजर वरुण जरसानिया (@varun.jarsania) ने पोस्ट में लिखा, "दुल्हन का अपनी दुल्हन के लिए डांस करना बहुत आम है। ये देखो कुछ अलग!!! मेरी दुल्हन और अब पत्नी के लिए प्यार !" एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन के पति वरुण ने कैनवास पर ओरिजनल फॉर्म में उलटी तस्वीर पर दुल्हन का चेहरा बनाया। पेंटिंग के बाद जैसे ही कैनवास को पलटा गया, दुल्हन सरप्राइज हो गई।
नीचे देखें वीडियो--
'कुछ अलग' करने की कोशिश
पेंटिंग दुल्हन की है ये दिखाने के लिए वरुण ने कैनवास को पलटा और उसकी वास्तविक कलाकृति प्रकट हो गई। दूल्हा-दुल्हन को पेंटिंग के साथ फोटो क्लिक कराते देखा गया। पॉपुलर वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, दूल्हे के रूप में न केवल 'कुछ अलग' करने के लिए बल्कि हमारे जीवन के हर संभव दिन 'कुछ अलग' करने की कोशिश करने के लिए थैंक्यू..।" एक अन्य यूजर ने कहा कि इस आर्टिस्ट दूल्हे ने हर गिफ्ट देने की चाह रखने वाले शख्स के लिए स्तर बहुत ऊंचा कर दिया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये टैलेंच नेक्स्ट लेवल यानी किसी दूसरे स्तर की प्रतिभा है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications