हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेसिंग, सरकार ने गठित किए दो पैनल, जानिए इस रेस के बारे में
हैदराबाद, 12 जुलाई। साल 2023 की फरवरी में होने वाली प्रतिष्ठित फॉर्मूला ई रेसिंग इवेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इवेंट के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने सोमवार को एक प्रबंध समिति और कार्यकारी समिति का गठन किया है। फार्मूला ई रेसिंग इवेंट 11 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा।

प्रबंध समिति की अध्यक्षता मंत्री केटी रामा राव करेंगे वहीं इसमें महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, सीईओ और टीम प्रिंसिपल महिंद्रा रेसिंग, दिलबाग गिल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसमें ऐस अर्बन रेस
जबकि प्रबंध समिति की अध्यक्षता MAUD मंत्री के टी रामा राव करेंगे और इसमें निम्नलिखित सदस्य होंगे जिनमें आनंद महिंद्रा, महिंद्रा समूह के अध्यक्ष, सीईओ और टीम प्रिंसिपल महिंद्रा रेसिंग, दिलबाग गिल शामिल हैं। साथ ही इसमें ऐस अर्बन रेस, एमडी और सीईओ, फेडरेशन इंटरनेशनेल डीई एल ऑटोमोबाइल (एफआईए) के प्रतिनिधि, तीन विशेषज्ञ और ब्रांड एंबेसडर भी होंगे, जिनके बारे में निर्णय किया जाना बाकी है। एमएयूडी के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार सदस्य संयोजक होंगे जबकि एक सदस्य को अध्यक्ष द्वारा चयनित किया जाएगा।
रेसिंग के लिए ट्रैक को पूरी तरह तैयार कर दिया गया। रेस हुसैनसागर झील के आसपास 2.37 किलोमीटर के ट्रैक पर आयोजित की जाएगी जो सर्किट लूप के रूप में लुंबिनी पार्क से होते हुए सचिवालय परिसर के चारो ओर जाएगी।
रेस को लेकर सभी विभागों में समन्वय की जांच के लिए केटीआर ने प्रस्तावित कार्य योजना और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उसके अनुसाक दो उच्च स्तरीय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया है। जो परिवहन और आवासा, रसद और प्रचार के बारे में भी विचार करेगी।
कार्यकारी समिति की अध्यक्षता अरविंद कुमार करेंगे और इसमें निम्नलिखित सदस्य होंगे- पुलिस आयुक्त, हैदराबाद, संयुक्त पुलिस आयुक्त, यातायात, हैदराबाद, एमडी और सीईओ, ग्रीनको ग्रुप, एस (ACE) अर्बन। हैदराबाद भारत का एकमात्र शहर होगा जो फॉर्मूला ई रेसिंग की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही इस रेस का आयोजन करने वाले दुनिया भर के 13 शहरों में एक बन गया है।
क्या है फॉर्मूला ई रेस?
फॉर्मूला ई एक इलेक्ट्रिक पावर्ड सिंगल सीटर चैंपियनशिप है जो साल 2014 में शुरू हुई थी। एफआईए ने साल 2020-21 में सातवें सीजन के दौरान इसे वर्ल्ड चैंपियनशिप का दर्जा दिया फॉर्मूला ई को ई-प्रिक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह फॉर्मूला वन से अलग है और यह रेस स्ट्रीट सर्किट पर आयोजित की जाती हैं, जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications