रमजान शुरू, हैदराबाद में चहल-पहल बढ़ी

हैदराबाद। रमजान का पाक महीना शुक्रवार को शुरू हो गया। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में उत्सव का माहौल है।यहां चहल-पहल गुरुवार रात से ही शुरू हो गई। मुसलमानों ने मस्जिदों में नमाज-ए-तारावीह यानी विशेष नमाज अदा की।

Hyderabad energizes as Ramzan starts

सहर के साथ शुक्रवार को रोजा शुरू हो गया है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जागने के लिए घोषणाएं की गईं और उसके उसके बाद तड़के 4.10 बजे फिर लाउडस्पीकर के जरिए रोजा शुरू होने की घोषणा की गई।

रोजा के दौरान मुस्लिम लोग खान-पान और यौन संबंधों से दूर रहते हैं। रोजा प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक होता है।

15 घंटे का होगा रोजा

इस साल हैदराबाद और आसपास के जिलों में लगभग 15 घंटे लंबा रोजा होगा, क्योंकि इफ्तार (व्रत खुलना) का समय शाम 6.58 बजे है। हैदराबाद और शहर के अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में रौनक लौट आई। गुरुवार शाम नमाज-ए-तारावीह के लिए मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।

इस पाक महीने की शुरुआत पर लोगों को एक-दूसरे को बधाई देते हुए देखा गया। मस्जिदों को रोशनी से सजाया गया है।

चारमीनार के पास ऐतिहासिक मक्का मस्जिद, शाही मस्जिद पब्लिक गार्डन्स, जामिया मस्जिद चौक, मस्जिद-ए-आलिया गन फाउंड्री, अजीजिया मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

ऐतिहासिक शहर में चलह-पहल

पवित्र महीने के दौरान समृद्ध मुस्लिम विरासत के इस ऐतिहासिक शहर में काफी चहल-पहल है। लगभग प्रत्येक होटल में लजीज हलीम बिक रहे हैं। हलील इफ्तार के बाद सर्वाधिक बिकने वाला व्यंजन है।

हैदराबाद के नामपल्ली, मेहदीपट्टनम, टोली चौकी, मासाब टैंक और अन्य क्षेत्रों के भोजनालयों में खासा कारोबार हुआ है।

हर साल की तरह सरकार ने रमजान के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अबाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री महमूद अली ने कहा कि सरकार ने रमजान के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+