Gangadhar Tilak Katnam : मिलिए हैदराबाद के रोड डॉक्टर से, पेंशन के पैसों से भरते हैं सड़कों के गड्ढे
हैदराबाद, 13 जुलाई। ये हैं हैदराबाद के रहने वाले गंगाधर तिलक कटनम। इनकी उम्र 73 साल है। ये पिछले करीब 11 सालों से सड़कों के गड्ढे भरने का काम कर रहे हैं। इसकी वजह से लोग इन्हें सड़क का डॉक्टर भी कहते हैं।
Recommended Video

अपनी गाड़ी को भी वो 'पोथोल एम्बुलेंस' यानी गड्ढे भरने वाली गाड़ी कहते हैं
गंगाधर तिलक अपनी पत्नी वेंकटेश्वरी कटनम के साथ कार में सवार होकर निकलते हैं और रास्ते में सड़क पर जहां कहीं भी उन्हें गड्ढा दिखाई देता है, उसे भरना शुरू कर देते हैं। अपनी गाड़ी को भी वो 'पोथोल एम्बुलेंस' यानी गड्ढे भरने वाली गाड़ी कहते हैं।

अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ
मीडिया से बातचीत में गंगाधर तिलक कटनम कहते हैं कि वे भारतीय रेलवे से रिटायर होने के बाद हैदराबाद शिफ्ट हो गए। इस दौरान उन्होंने सड़क के गड्ढों की वजह से कुछ हादसे देखे जिसमें लोग बुरी तरह से जख्मी हुए। इस मामले को लेकर गंगाधर तिलक कटनम ने संबधिंत अधिकारियों को भी सूचित किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अब तक ये दंपत्ति करीब 2000 गड्ढे भर चुके हैं
इसके बाद गंगाधर तिलक ने सड़क हादसों को रोकने के लिए गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। कटनम अपनी पत्नी के साथ मिलकर ना सिर्फ गड्ढे भरते हैं बल्कि इसमें आने वाला पूरा खर्च वो अपनी पेंशन से करते हैं। अब तक ये दंपत्ति करीब 2000 गड्ढे भर चुके हैं।

कई लोगों की जान गई
वहीं, इस नेक काम को लेकर कटनम और उनकी पत्नी की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। बुजुर्ग दंपत्ति की इस मुहिम से ना केवल सड़कों पर आने जाने वाले लोगों की राह आसान हो रही है बल्कि कितने ही लोगों की जान बच रही है और दुर्घटनाएं भी टल रही हैं। भारत में सबसे बड़ी समस्या खराब सड़कों की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर 3.14 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे के जरिए होती है।












Click it and Unblock the Notifications