हैदराबादः रामनवमी जुलूस के दौरान BJP विधायक टी राजा ने गाया विवादित गाना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हैदराबाद। बीते मंगलवार को देशभर में रामनवमी यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई राज्यों में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। इसी कड़ी में हैदराबाद में भी रामनवमी यात्रा निकाली गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा विधायक टी राजा कर रहे थे। इस दौरान टी राजा ने एक विवादित गाना गाया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। इसके चलते हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक टी राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हैदराबाद में रामनवमी यात्रा के दौरान भाजपा विधायक ने ये विवादित गाना गाया था। उनके गीत के बोल में कहा गया है, "भारत जल्द ही एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा और जो लोग भगवान राम का नाम नहीं लेंगे, उन्हें भारत से भागना होगा।"

fir against bjp mla t raja for sang disputive song during ramnavami yatra

उसी गीत के हिस्से के रूप में, भाजपा विधायक ने भी गाया, "जो राम का नाम न ले उनको भारत से भागना हैबता दें कि रामनवमी यात्रा के दौरान भाजपा विधायक टी राजा द्वारा गाया हुआ गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर भड़काऊ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि टी राजा गोशामहल सीट से विधायक हैं और अकसर विवादों में रहते हैं।

जुलूस के दौरान वह लोगों से यह भी कह रहे थे कि हिंदू एकजुट हो जाएं। सीतारामबाग से चलने वाले जुलूस की अगुआई राजा ही कर रहे थे। इससे पहले भाजपा विधायक ने रानी अवंती बाई हॉल में भगवान राम की पूजा अर्चना की। इस जुलूस में भगवा टोपी लगाए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। इसमें बड़ेृ बड़े लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+