वीडियो: ठग डिस्को बाबा हुआ गिरफ्तार, पुलिस वालों को दिखाया डांस
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में एक 'डिस्को बाबा' नाम के ठग को गिरफ्तार किया है। इस ठग डिस्को बाबा का एक वीडियो भी जारी हुआ है।

इस वीडियो में गिरफ्तारी के बाद डिस्को बाबा ने पुलिस के सामने अपना डांस भी दिखाया है।
यह अपने आप में एक आश्चर्य वाली बात है कि ठग डिस्को बाबा पुलिस वालों के सामने अभिनेता मिथुन की फिल्म के गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। 50 सेंकड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ठग ने अपना डांस पुलिस वालों को दिखाया।
इस दौरान पुलिस वाले भी वहीं खड़े रहकर उसका डांस देखते रहे। पर सवाल यह उठता है कि आखिर इस ठग को पुलिस ने डांस क्यों करने दिया।












Click it and Unblock the Notifications