आंध्र प्रदेश में 'लहर' मचा सकता है कहर, भारी तबाही की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की वजह से भारी तबाही मच सकती है। बिजली सप्लाई और टेलिकम्यूनिकेशन लाइन के साथ-साथ रेल और रोड ट्रैफिक भी बाधित हो सकते हैं। तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार ने चार हेलिकॉप्टर मंगवाएं हैं और नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की अतिरिक्त टीमों का भी अनुरोध किया है।
अफसरों ने बताया कि तटीय आंध्र के एलुरु, काकीनाडा, राजामुंदरी और विशाखापट्टम के चार अहम स्थानों पर तैनाती के लिए सेना की चार टुकडियां मंगाई गई हैं। सरकार ने पहले ही तटीय जिलों में कंट्रोल रूम खोल रखे है, अफसरों के निगरानी दल बनाए गए है, खाना और दवाएं जैसी जरूरी चीजों का स्टॉक करने के साथ ही पीने के पानी की सप्लाई का इंतजाम पूरी तरह से किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications