गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर फंसे दिग्गी राजा, शिकायत दर्ज

आरोप है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अब भी 'लालबत्ती' में घूम रहे हैं। दिग्विजय के खिलाफ कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बंजारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनपर हैदराबाद में लालबत्ती गाड़ी का इस्तामल करने का आरोप लगा है।
तेलुगू युवाथा के सदस्यों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है दिग्विजय के काफिले में उनकी गाड़ी के अलावा दूसरे गाड़ियों पर भी लालबत्ती लगी हुई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लधंन करने के खिलाफ उनपर मामला दर्ज करने की मांग की है। हलांकि पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है और वह इस विषय पर विचार कर रहा है। इस बारे में जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर आंध्रप्रदेश सरकार के अधिकारियों से सवाल पूछा जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications