Ramnavami: रामनवमी पर हैदराबाद के चारमीनार में दो गुटों के बीच झड़प, हमला करते हुए की नारेबाजी
रामनवमी पर कई राज्यों में हिंसा भड़क गई। हिंसा के साथ-साथ आगजनी की खबर सामने आई। हैदराबाद में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया।

Ram Navami Clash: रामनवमी के शुभ अवसर पर हैदराबाद में दो गुटों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। यह झड़प हैदराबाद के पुराने शहर चारमीनार इलाके में हुई है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, रमजान की शाम नमाज के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। मुस्लिम समुदाय ने कुछ लोगों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया। बाइक पर आकर मुस्लिमों ने हमला करते हुए नारेबाजी की। इस मामले में पुलिस को किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। दो गुटों के बीच हुई झड़प की जांच चल रही है।
बता दें कि रामनवमी (30 मार्च) पर कई राज्यों में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया था। झड़प के बाद कई जगहों से आगजनी की भी खबर सामने आई थी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा, बिहार के सासाराम और नालंदा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद और मालवानी से हिंसा और आगजनी की सूचना मिली थी। हावड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा और आगजनी की घटना सामने आई थी। कई वाहनों को आग लगा दी गई और इलाके में दुकानों में तोड़फोड़ की गई। वहीं, 31 मार्च को पथराव की भी घटना सामने आई। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा।
Recommended Video

वहीं, गुजरात के वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान बड़ा बवाल हो गया था। शोभा यात्रा के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस दौरान पथराव भी किया गया। शोभा यात्रा निकल रही थी, लेकिन मस्जिद के सामने पहुंचते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। समय रहते होने वाली किसी अनहोनी को रोक लिया गया।
डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा कि कोई मुद्दा नहीं था। अराजक तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की थी। हमने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इलाके में शांति कायम है। लोगों को उनके घर भेज दिया गया। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ। शांति कायम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं हुई।
यह भी पढ़ें- बिहार में उपद्रव: रामनवमी जुलूस पर सासाराम के बाद नालंदा में भी भड़की हिंसा, तीन लोगों को लगी गोली












Click it and Unblock the Notifications