BJP विस्तारकों का प्रशिक्षण, दक्षिण भारत में सियासी हलचल, महासचिव बीएल संतोष के नहीं पहुंचने पर चर्चाएं तेज

BJP का दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर तेलंगाना में बुधवार को शुरू हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक वी सतीश तेलंगाना के शमीरपेट में आयोजित विस्तारकों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। बीएल संतोष की गैरहाजिरी चर्चा में है।

bjp telangana

दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में काम कर रहे भाजपा के विस्तारकों (पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं) को प्रशिक्षित करने के लिए बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष आने वाले थे, लेकिन किसी कारण वे अनुपस्थित रहे। बता दें कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को तेलंगाना के शमीरपेट में शुरू हुआ था। नजरें 117 खंडों में जनाधार मजबूत करने पर हैं।

Recommended Video

    Telangana operation Lotus: SIT ने BJP नेता BL Santosh को भेजा नोटिस | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    दूसरे दिन पहुंचे महासचिव बीएल संतोष

    शमीरपेट के लियोनिओआ रिसॉर्ट्स में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में गुरुवार को बीएल संतोष शामिल हुए। तेलंगाना भाजपा ने तस्वीरें ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। यह भी दिलचस्प है कि राज्य सरकार ने संतोष और तीन अन्य को बीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में एसआईटी ने नोटिस जारी किया था। हालांकि, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने एसआईटी नोटिस पर स्थगन आदेश जारी किया और मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया।

    bjp telangana

    प्रशिक्षण सत्र में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, सुनील बंसल और विनोद तावड़े, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश और पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने संबोधित किया। सत्र में सांसद के लक्ष्मण, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय समेत अन्य ने भी हिस्सा लिया।

    bjp telangana

    भाजपा के राज्य महासचिव जी प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा, "प्रशिक्षण सत्र पार्टी की संसद आवास योजना के हिस्से के रूप में आयोजित किए गए थे। भाजपा कई वर्षों से पार्टी को मजबूत करने और विस्तार करने के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि बीएल संतोष गुरुवार को प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगे, उन्होंने कहा कि तेलंगाना में पालक (प्रमुख), विस्तारक, प्रभारी और सभी विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों के साथ-साथ सभी संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+