Telangana Election: BJP ने तेलंगाना के लिए जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

Telangana Assembly Elections: तेलंगाना के रण में अपनी पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी है। बीजेपी ने इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी के इस लिस्ट के साथ पार्टी ने अब तक कुल 119 विधानसभा सीटों में से 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी की ओर 22 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 52 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। फिर 27 अक्टूबर को बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार एपी मिथुन कुमार रेड्डी नाम का ऐलान किया।

Telangana BJP List

इसके बाद 2 नवंबर को जारी की गई तीसरी लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। वहीं आज 07 नवंबर को 12 प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

चौथी सूची में जानिए किसको कहां से मिल टिकट?

भाजपा की चौथी लिस्ट के अनुसार चेन्नूर (एससी) सीट से दुर्गम अशोक को, येल्लारेड्डी सीट से वेद्दापल्ली सुभाष रेड्डी को, वेमुलावाड़ा से तुला उमा को, हुस्नाबाद से बोम्मा श्रीराम चक्रवर्ती को, सिद्दीपेट सीट से दूडी श्रीकांत रेड्डी, विकाराबाद (एससी) सीट से पेद्दिनती नवीन कुमार को, कोडांगल सीट से बंटू रमेश कुमार को, गदावल सीट से बोया शिवा को, मिरयालगुडा सीट से सैडिनेनी श्रीनिवास को, मुनुगोडे सीट से चालमल्ला कृष्ण रेड्डी को, नकरेकल (एससी) सीट से नाकरेकांति मोगुलैया को और मुलुग (एसटी) सीट से अजमीरा प्रह्लाद नाइक को टिकट दिया गया है।

19 सीटों पर कब उतरेंगे प्रत्याशी

दरअसल, बीजेपी साउथ अभिनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली अपनी सहयोगी जन सेना पार्टी (JSP) के लिए एक दर्जन सीटें छोड़ने पर सहमत हुई है। ऐसे में बीजेपी जनसेना को कुछ सीटें दे सकती है। एक-दो दिन में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा होने की संभावना है। बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+