'बाहुबली' के प्रोड्यूसरों के घर आयकर विभाग के छापे
60 करोड़ के 1000 और 500 के नोट होने की सूचना पर डाली गई रेड।
हैदराबाद। पिछले साल रिलीज हुई 'बाहुबली' कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। तमिल, तेलुगु और हिन्दी में इस फिल्म ने जबर्दस्त बिजनेस किया। फिल्म ने दुनियाभर में 650 करोड़ की कमाई की।

फिल्म के दूसरे भाग क लेकर भी दर्शकों में बहुत उत्साह है। फिल्म के दूसरे भाग का निर्माण भी पूरा हो चुका है। दूसरा भाग के अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद है।
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में दूसरे भाग के वितरण के अधिकार बेटे हैं। माना जा रहा है कि निर्माताओं ने कई सौ करोड़ में फिल्म के वितरण के अधिकार बेचे हैं।
ऐसे में निर्माताओं के पास बड़ी संख्या में पैसा हो सकता है। ऐसे में फिल्म के प्रोड्यूसर शोभू यरलागड्डा और प्रसाद दिवेनेनी के घर और ऑफिस में आयकर विभाग ने छापे मारे।
बताया जा है कि प्रोड्यूसरों के पास 60 करोड़ रुपये के 1000 और 500 के नोट होने की सूटना आयकर विभाग को मिली थी। आयकर विभाग को बैन हो चुके 1000 और 500 के नोटों को ठिकाने लगाने की खबर थी।
नोट बैन के बाद बढ़े हैं आयकर विभाग के छापे
पीएम मोदी के मंगलवार को 1000 और 500 के नोट पर बैन की घोषणा के बाद देशभर में आयकर विभाग के छापे लग रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत बड़े शहरों में आयकर विभाग के छापे लगे हैं।
आपको बताते चलें कि मंगलवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे। पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया।
पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे। पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications