आंध्र प्रदेश: राज्य में 25 'वर्क फ्रॉम होम टाउनशिप' सेंटर बनाएगी सरकार, इन सुविधाओं से लैस होंगे सेंटर

अमरावती, अक्टूबर 01। देश में अब जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो रहा है, वैसे-वैसे हालात सामान्य होते जा रहे हैं। कई राज्यों में कंपनियां अब 'वर्क फ्रॉम होम' के कल्चर को खत्म कर कर्मचारियों का दफ्तर बुला रही है। आंध्र प्रदेश में आईटी कंपनियों में काम करने वाल कर्मचारियों का 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म हो गया। हालांकि दूर-दराज के इलाकों से काम करने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने IT कर्मचारियों की सुविधा के लिए 'वर्क फ्रॉम होम टाउनशिप' शुरू करने का फैसला किया है।

work frome home

इन सुविधाओं से लैस होंगे टाउनशिप सेंटर

गुरुवार को इंडस्ट्री और आईटी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी की अध्यक्षता में गृह नगर समिति की एक बैठक हुई, जिसमें मंत्री ने बताया कि सरकार ने स्थिति का अध्ययन करने के बाद पायलट प्रोजेक्ट आधार पर 25 टाउनशिप स्थापित करने और विस्तार के लिए जाने का फैसला किया है। सरकार इन प्रस्तावित टाउनशिप में खुला स्पेस, वर्क स्टेशन, हाई स्पीड इंटरनेट और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराएगी।

सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगले तीन महीनों के अंदर इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित स्थानों में सुरक्षा, चौबीसों घंटे इंटरनेट, गोपनीयता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+