आंध्र प्रदेश में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू

हैदराबाद, 14 सितंबर: देशभर में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली हैं, हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी जहां कोरोना के मामले अभी भी चिंता का विषय बना हुए है। केरल में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आंध्र प्रदेश में भी कोरोना केस कम होने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना प्रदेश से 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे है। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू के दिनों को और आगे बढ़ा दिया है।

Andhra Pradesh corona night curfew

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू 16 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। ऐसे में नाइट कार्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। जगन सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति पर गहन समीक्षा और पॉजिटिव मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कोरोना नाइट कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला किया है।

वहीं प्रदेश के कोरोना ट्रैकर की बात करें तो आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,125 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 1356 मरीज इस वायरस से रिकवर होकर घर लौटे हैं। वहीं 9 लोगों की जान भी गई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,412 है। सबसे ज्यादा केस चितूर जिले से सामने आए है, यहां 210 केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही वेल्लोर से 184, कृष्णा से 164, वेस्ट गोदावरी से 161 और प्रकाशम से 110 केस मिले हैं।

वहीं कुल मामलों की बात करें तो राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20,31,974 पहुंच गया है। कोरोना के रिकवर होने वालों की संख्या 20,03,543 है। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 14019 हैं। राज्य में अभी भी 14,412 कोरोना के सक्रिय मामले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+