तेलंगाना में आज विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह
हैदराबाद, 20 अगस्त। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के मुनूगोड़े में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अमित शाह लोगों को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि हम राज्य में सभी सुरक्षा को वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अमित शाह मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे, हम यहां पर जरूर जीत दर्ज करेंगे। तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं।

चुग ने बताया कि लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर की सरकार से खुश नहीं हैं। पूरे प्रदेश में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, यहां डर का माहौल है। लोग बदलाव चाहते हैं, भाजपा एकमात्र पार्टी है जो बदलाव लाएगी। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता के लक्ष्मण ने कहा कि मुनूगोड़े विधानसभा उपचुनाव का नतीजा तेलंगाना की राजनीति को बदलेगा, लोग टीआरएस के राज से त्रस्त हैं, लोग तेलंगाना में बदलाव चाहते हैं, जोकि सिर्फ भाजपा के द्वारा लाया जा सकता है।
लक्ष्मण ने कहा कि लोगों को भरोसा था कि कांग्रेस विकल्प हो सकती है, लेकिन उनकी राजनीति को देखकर सभी क्षेत्रीय दल भाजपा के साथ आना चाहते हैं ताकि वह कांग्रेस का विरोध कर सके। तेलंगाना के लोग भाजपा के साथ हैं। प्रदेश के लोगों की मदद के साथ, हमे पूरा भरोसा है कि हम लोगों को वैकल्पिक सरकार देने में सफल होंगे। इसी बीच सत्तारूढ़ टीआरएस ने मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री केसीआर भी यहां रैली को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications