UCC के विरोध को लेकर तेलंगाना सीएम KCR के साथ ओवैसी की बैठक, PM मोदी, बीजेपी और RSS पर साधा निशाना

Asaduddin Owaisi On UCC: देश में इस वक्त समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। यह बहस उस वक्त तेज हुई जब, विधि आयोग ने पिछले महीने यूसीसी पर देश के लोगों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों से उनके सुझाव आमंत्रित किए हैं। अब इस मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR से मुलाकात की।

एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर तेलंगाना के सीएम केसीआर के साथ हैदराबाद में एक बैठक की।

Asaduddin Owaisi On UCC

केसीआर से विरोध करने की अपील

इस मीटिंग में उन्होंने बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव से यूनिफॉर्म सिविल कोड का का विरोध करने की अपील की।

सीएम केसीआर के साथ हुई बैठक में ओवैसी के साथ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी भी थे।

सीएम केसीआर से मुलाकात के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम केसीआर से यूसीसी की मुखालफत करने के लिए कहा।

'यह देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा'

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की और उनसे भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तावित यूसीसी पर चर्चा की। हमने सीएम को बताया कि यह न केवल मुस्लिम मुद्दा है बल्कि ईसाई मुद्दा भी है, यह देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा।

देश का बहुलवाद समाप्त हो जाएगा-ओवैसी

ओवैसी ने आगे कहा, "यदि यूसीसी लागू किया जाएगा तो देश का बहुलवाद समाप्त हो जाएगा जो अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बहुलवाद पसंद नहीं है जो हमारे देश की खूबसूरती है। सीएम केसीआर ने हमें आश्वासन दिया है कि वे यूसीसी का विरोध करेंगे। हम सीएम जगन मोहन रेड्डी से भी इसका विरोध करने की अपील करेंगे।"

केंद्र पर लगातार हमलावर ओवैसी

आपको बता दें कि इससे पहले यूसीसी के खिलाफ बोलते हुए ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की देश में कोई जरूरत नहीं है। ये देश विविधताओं से भरा हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार चुनावी फायदे के लिए इसे लागू करना चाहती है। इसका हम विरोध करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+