हैदराबाद: दूसरी जाति की लड़की से की शादी, युवक को सड़क पर चाकुओं से गोदा, मौत

हैदराबाद, 21 मई: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से दिल दहल देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के शाहीनयथ गंज थाना इलाके में एक युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक नीरज नाम के शख्स पर चार अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद गंभीर घायल युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Recommended Video

      Hyderabad: लव मैरिज करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या | वनइंडिया हिंदी
      Hyderabad

      दूसरी जाति की लड़की से की थी शादी

      युवक की हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है, वो काफी चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है युवक नीरज ने दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी, जिसके बाद नाराज लोगों ने उसको मौत की नींद सुला दिया। एसीपी गोशामहल सतीश कुमार ने बताया कि नीरज नाम के शख्स को चार अज्ञात लोगों ने चाकू मारा, जिसके बाद उसको गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

      सड़क पर चाकू से किया वार

      बताया जा रहा है कि मृतक नीरज अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान हमलावरों ने उसकी गाड़ी को रोका और कथित तौर पर चाकुओं से उस पर एक के बाद कई वार किए।

      परिवार के सदस्यों पर हत्या का शक

      एसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नीरज और संजना (उनकी पत्नी) ने अंतरजातीय विवाह किया था, जो हमले के पीछे का कारण हो सकता है। हमें उसके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता का संदेह है, लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+