तेलंगाना में 4.5 क्विंटल गांजा जब्त किया गया, बोरों में ऐसे पैकिंग कर सप्लाई करते थे, पुलिस ने 2 धरे
हैदराबाद। तेलंगाना राज्य में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोथागुडेम क्षेत्र में की, जहां से 4.5 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि, गांजे को ज़ब्त करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गांजे की कीमत करीब 90 लाख रुपये है।

यहां मकान से मिला था साढ़े 73 किलो गांजा
तेलंगाना में मिला साढ़े 4 क्विंटल गांजा नशेड़ियों के लिए के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता बताया जा रहा है। हालांकि, हरियाणा और गुजरात में भी पुलिस भारी मात्रा में गांजा बरामद कर चुकी है। गुजरात में सूरत के उधना थानाक्षेत्र के एक मकान पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की रेड पड़ी थी। जहां से पुलिस ने 73 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया था। साथ ही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया था। इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी ने कुबूला है कि वो थोक में गांजे की बिक्री करता था। वह गांजा पीने वालों को किलो-दो किलो के हिसाब से डिलीवर करता था। उसके पास से बरामद गांजे की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.36 लाख रुपए बताई गई।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, बमरोली रोड आशीर्वाद टाउनशिप निवासी के. चंद्रशेखर राव गांजे की बिक्री करता था। वह सूरत में ही थोक में गांजे की आपूर्ति करता था। जो गांजा वह कहीं से लाता, उसे वह आशीर्वाद टाउनशिप ईडब्ल्यु आवास के अपने मकान में छिपा कर रखता था। फिर अपने ग्राहकों को किलो-दो किलो के हिसाब से बेचता था। उसके बारे में बाद में पता चला कि, वो मूलतः ओडिशा के गंजाम जिले के बिचना पल्ली गांव का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications