विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर महिला के बैग से मिले 13 बुलेट, केस दर्ज
हैदराबाद, 06 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश में चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर महिला के बैग में जिंदा बुलेट मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर उमाकांत ने बताया कि महिला के बैग में विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 13 बुलेट मिले हैं। महिला वाइजैग से हैदराबाद की यात्रा कर रही थी। महिला के बैग से बुलेट की बरामदगी के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत सेक्शन 25 (1बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications