अब रामपाल की बहन भी पीसेगी जेल की चक्की

हिसार। अब फर्जी संत रामपाल की बहन राजकला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह भी अपने भाई का उसके कुकर्म मा साथ देती थी। पुलिस ने राजकला के बेटे एवं रामपाल के भांजे सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

‘Sant’ Rampal’s sister is also arrested

पता चला है कि राजकला शनिवार को अपनी बेटी के साथ रामपाल से मिलने के लिए हिसार की केंद्रीय कारागार नंबर 2 में आई थी। जेल प्रशासन ने इस बारे में रामपाल को सूचना दी तो पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में रामपाल की भांजी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया जबकि राजकला को गिरफ्तार कर लिया।

तीन को किया गिरफ्तार

दरअसल हरिय़ाणा पुलिस ने रामपाल की बहन राजकला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यहां मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इसी मामले में जींद की एम्लोइज कालोनी में रहने वाले सोनीपत के अहीर माजरा गांव निवासी रामफल व फतेहाबाद के भूना के लहरिया गांव निवासी देशराज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस को निर्देश

सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह रामपाल मामले की जल्दी से जल्दी तफ्तीश पूरी करे ताकि उसे कोर्ट से सजा दिलवाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+