संत रामपाल की नई पहचान कैदी नंबर 1001

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)रामपाल की अब नयी पहचान है कैदी नंबर 1001। ‘संत' बनकर तमाम ग़ड़बड़ करने वाले रामपाल ने 21 दिन तक पुलिस के रिमांड पर रहकर भी एक रिकॉर्ड बनाया। अब उसका नया ठिकाना है हिसार जेल। अब उसे हिसार के केंद्रीय कारागार 2 में रखने के आदेश दिए गए हैं।सूत्रों ने बताया कि रामपाल को 1001 नंबर दिया गया है और उन्हें बैरक नंबर 2 में रखा गया है।

Sant Rampal

कैदी नंबर 420 क्यों नहीं

चंडीगढ़ के एक पत्रकार ने चुटकी लेते हुए कहा कि उसे तो कैदी नंबर 420 बनाना चाहिए था।
सूत्रों ने बताया कि रामपाल को सुबह चाय-ब्रैड दी जाएगी और साथ में पूरे दिन के लिए 250 ग्राम दूध दिया जाएगा। इस दूध को वे पी भी सकते हैं और चाय बनाने के लिए रख भी सकते हैं।

मिलेगी चुपड़ी रोटी

सुबह 10 बजे दाल और बिना चुपड़ी रोटी मिलेगी। दोपहर 12 बजे अन्य कैदियों और हवालातियों के साथ रामपाल को बैरक में बंद कर दिया जाएगा और दोपहर 3 बजे बाहर निकाला जाएगा। शाम को 4 बजे चाय दी जाएगी और साढ़े पांच बजे मौसमी सब्जी के साथ बिना चुपड़ी रोटी के रूप में खाना दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+