हिसार की सेंट्रल जेल में कैदियों में गैंगवार, एक कैदी की हत्या, दो घायल

हिसार। हिसार में राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक कैदी की मौत हो गई जबकि दो अन्य कैदी घायल हो गए। इस झड़प में फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के रहने वाले रविंद्र सिंह की मौत हो गई है। वह फतेहाबाद में तीन मार्च 2016 को अपने खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ के मामले में 15 साल की जेल की सजा काट रहा था। हत्या के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने फोर्स तैनात करके माहौल को काबू किया।

one prisoner died in hisar central jail

बताया जा रहा है कि इस संघर्ष के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर धारदार हथियारों से हमला किया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जेल में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद आखिर इतनी बड़ी घटना किस तरह से घटी और अंदर हथियार कैसे पहुंचे। घायलों ने बताया कि सुबह जब वो बैरक से निकल रहे थे तो करीब 10 से 12 कैदियों ने हमला बोल दिया। कैदियों के हाथों में हथियार था। इसी हमले में रविंद्र की मौत हो गयी।

one prisoner died in hisar central jail

इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में बंद बच्ची गिरोह के बदमाशों ने कुख्यात बदमाश विनोद पानू उर्फ काणा समर्थित गुर्जर गुट के गुर्गे रविंद्र सिंह (26) की हत्या कर दी। मृतक रविंद्र के सीने व सिर में वार कर वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक के दो साथियों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना उस समय हुई, जब बंदियों व कैदियों को सुबह गिनती व नाश्ते के लिए बैरकों से बाहर निकाला जा रहा था। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल के सहायक अधीक्षक विक्रम की शिकायत पर करीब 13 नामजद और 10 अन्य कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+