हिसार: शख्स ने अपने परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली, फिर किया सुसाइड

हिसार। हरि‍याणा के हिसार में गुरुवार की सुबह एक शख्स ने मामूली झगड़े के बाद पत्नी, भाई और दो भतीजियों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक भतीजी की मौत हो गई है जबकि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां तीनों की उपचार चल रहा है।

man killed self after firing on four people of his family

क्या है पूरा मामला

मामला हिसार के नारनौंद उपमंडल के गांव पेटवाड का है, जहां गुरुवार अनिल का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि अनिल ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसका बड़ा भाई रमेश वहां पहुंचा तो उसने उसको भी गोली मार दी। शोर सुनकर रमेश की लड़कियां वहां पहुंची तो अनिल ने उनपर भी फायरिंग कर दी।

घटना के बाद किया सुसाइड

एक लड़की पूजा की मौत हो गई, जबकि दूसरी लड़की, रमेश और अनिल की पत्नी को हिसार अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद अनिल ने भी खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+