40 फीट गहरे कुएं में मोटर रखने उतरे थे किसान, अचानक धंसी जमीन और वे नीचे दब गए, बचाने आई सेना

हिसार। हरियाणा के हिसार जिला स्थित स्याहड़वा गांव में जानलेवा हादसा हुआ। यहां कुएं की मिट्‌टी धंसने से खेत मालिक व मजदूर दब गए। उसके घंटों बाद तक भी न मिले। यह हादसा तब हुआ जब वे सुबह करीब 40 फीट गहरे कुएं में मोटर रखने के लिए बरगा लगाने उतरे। तभी अचानक उनके उूपर से मिट्टी धंस गई और वे उसी में नीचे दब गए।

Haryana hisar farmers in the well, NDRF and Army team On rescue operation

पता चलने पर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उसके बाद हिसार कैंट से सेना की टुकड़ी और बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी आ पहुंची। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि, जो लोग कुएं में मिट्टी धंसने का शिकार हुए, उनके नाम जयपाल और जगदीश हैं। इनमें जयपाल खेत मालिक है, वहीं जगदीश श्रमिक था। दोनों जिस कुएं पर थे, वो करीब 25 साल पुराना कुआं है। पहले वह कुआं 50 फीट गहरा था, जिसे बाद में मिट्‌टी डाल-डालकर 40 फीट का कर दिया गया था।

Haryana hisar farmers in the well, NDRF and Army team On rescue operation

किसानों ने बताया कि, खेत मालिक जयपाल के यहां मोटर खराब हो गई थी। उसे ठीक करवाकर वे मोटर लगाने के लिए लोहे की सीढ़ियां डाल नीचे उतरे थे। तभी मिट्टी धंसने से दब गए। जयपाल के भाई नरेंद्र ने बताया कि, हादसा बरगा लगाते समय हुआ। उन्होंने बताया कि, सेना-एनडीआरएफ की टीम ने कुएं की दीवार तोड़ी है। वहां मौके पर 2 जेसीबी लगी हैं।

Haryana hisar farmers in the well, NDRF and Army team On rescue operation

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+