Hisar: किसानों ने दो दिन से घेर रखा है नारनौंद थाना, मांगे पूरी न होने पर हांसी SP ऑफिस के घेराव की चेतावनी

हिसार, 07 नवंबर: नारनौंद में बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान हुए विवाद के मामले में किसानों ने नारनौंद थाना परिसर को घेराव कर लिया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन ने अगर इस मामले में 7 नवंबर तक विचार नहीं किया तो 8 नवंबर को हांसी एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। किसानों ने पंचायत में ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना नारनौंद थाना परिसर में जारी रहेगा। बता दें, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की गाड़ी पर हमला करने वाले 3 नामजद किसानों सहित अन्य किसानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसको लेकर किसान पिछले दो दिनों से थाने का घेराव करके वहीं पर धरना दिए हुए हैं।

BJP mp ramchandra jangra case Hisar Farmers intimidation to protest at Hansi SP office

क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा शुक्रवार को एक धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। किसानों को उनके आने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान आक्रामक हो गए और उन्होंने सांसद की कार के शीशे तोड़ दिए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सांसद की गाड़ी पर हमला करने वाले 3 नामजद किसानों सहित अन्य किसानों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

किसानों ने क्या कहा ?

किसानों पर हुई कार्रवाई को लेकर किसान पिछले दो दिनों से नारनौंद थाने का घेराव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कुलदीप सातरोड के साथ शुक्रवार को नारनौद में आए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथियों ने मारपीट की थी, जिसकी वजह से वो घायल हो गए था। वहीं, पुलिस का दावा है कि कुलदीप सातरोड को मिर्गी के दौरे आने की वजह और दिमाग की नस फटने से वह जमीन पर गिर गए था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। किसान नेता सुरेश कोथ ने आरोप लगाया कि प्रशासन का व्यवहार किसानों के प्रति अच्छा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+