असम की कमान बिस्वा के हाथ, BJP के 10 और सहयोगी दल के 3 विधायक बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
गुवाहाटी, मई 10। सोमवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। बिस्वा को राज्यपाल जगदीश मुखी द्वारा शपथ दिलाई गई। बिस्वा के अलावा 13 और मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया, जिनमें भाजपा के 10, एजीपी के 2 और यूपीपीएल के 1 विधायक शामिल है यानी कि आज बीजेपी के 10 और सहयोगी दल के 3 विधायक मंत्री बने हैं। जिन 13 विधायकों ने शपथ ली है उनके नाम निम्नलिखित हैं..
Recommended Video

भाजपा के 10 विधायक बने मंत्री
- रंगोज पेगू
- संजय किशन
- जोगेन मोहन
- अजंता नियोंग
- पीयूष हजारिका
- बिमल बोरा
- शोक सिंघल
- जीत कुमार दास
- परिमल शुक्लबैद्य
- चंद्र मोहन

सहयोगी दल के 3 विधायक बने मंत्री
- एजीपी चीफ अतुल बोरा
- यूपीपीएल लीडर यूजी ब्रह्मा
- एजीपी लीडर केशब महंता
असम में फिर खिला कमल, बीजेपी ने जीतीं 60 सीटें
मालूम हो कि 126 विधानसभा सीटों वाले असम में बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन वाली पार्टी असम गण परिषद ने 9 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने 6 सीटें जीती हैं।
बिस्वा बने असम के 15वें सीएम
सोमवार को 12 बजे बिस्वा ने असम के सीएम पद की शपथ ली। कोविड महामारी के कारण शपथ ग्रहण समारोह काफी सादा था, हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कमल बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम बिरेन सिंह, और नागालैंड के सीएम नफीउ रियो शामिल हुए।

पीएम मोदी ने दी बधाई
बिस्वा के सीएम बनने पर पीए मोदी ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने Tweet किया है कि मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि ये टीम राज्य के विकास के लिए काम करती रहेगी।
मार्गदर्शक बने रहेंगे सोनोवाल
मालूम हो कि एक दिन पहले ही बिस्वा को विधानमंडल का नेता चुना गया था। जिसके बाद बिस्वा ने कहा था कि उनके पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल उनके लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे। वो मेरे बड़े भाई हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ेंगे।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications