हिमाचल चुनाव में युवा प्रत्याशियों पर भाजपा-कांग्रेस ने लगाया दांव

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में इस बार भाजपा व कांग्रेस ने इस बार युवाओं को तरजीह देते हुये उन पर भरोसा जताया है। भाजपा व कांग्रेस ने इस बार 40 साल के कम उम्र के पांच -पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं।

 Youth candidates are in the list of BJP and Congress in Himachal

चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर नजर दौड़ायें तो इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम उम्र की रीता धीमान पर भाजपा ने मैदान में उतारा गया है। हलांकि अभी युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण से टिकट पर पेंच फंसा हुआ है। यदि उन्हें टिकट मिल जाता है, तो विक्रमादित्य सिंह सबसे कम 27 साल की उम्र में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस द्वारा आवंटित टिकटों के मुताबिक 40 साल के कम उम्र के दो नए चेहरे को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने कसौली से 35 वर्षीय विनोद सुल्तानपुरी और पूर्व आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह के बेटे 32 वर्षीय आदित्य विक्रम सिंह पर अपना भरोसा जताया है। इसी तरह 40 वर्ष या इससे कम उम्र के 3 युवा चेहरे, जो मौजूदा विधानसभा में सदस्य रह चुके हैं, उन पर फिर से भरोसा जताया है। इनमें जयसिंहपुर से कांग्रेस ने 31 वर्षीय मौजूदा विधायक यादवेंद्र गोमा, रेणुका में कांग्रेस ने 39 वर्षीय एवं मौजूदा विधायक विनय कुमार और कसुम्पटी के 40 वर्षीय एवं मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह शामिल है। इन तीनों युवा एवं मौजूदा विधायकों पर कांग्रेस ने फिर से भरोसा जताया है। 12वीं विधानसभा में यादवेंद्र गोमा सबसे कम उम्र के विधायक रह चुके हैं।

इसी तरह भाजपा ने रीता धीमान के अलावा बंजार से 37 वर्षीय सुरेंद्र शौरी, चुराह से 34 साल के हंसराज, नाचन से 36 वर्षीय विनोद कुमार और सुंदरनगर से 40 वर्षीय राकेश जमवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

यदि ठियोग निर्वाचन क्षेत्र से विद्या स्टोक्स को टिकट मिलती है, तो वे सबसे उम्रदराज (89) साल की प्रत्याशी होंगी। स्टोक्स के बाद 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह, 77 साल के मनसा राम, 76 साल के बृज बिहारी लाल बुटेल, 74 साल के सुजान सिंह पठानिया, 73 साल के प्रेम कुमार धूमल, 73 साल के कर्नल इंद्र सिंह, 70 साल के बी.के. चौहान, 70 साल के ठाकुर भरमौरी और 70 साल के ही भाजपा के बागी झंडूता से रिखीराम कौंडल भी इन चुनावों में ताल ठोक चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+