अटल टनल निर्माण में आई थी ऐसी बाधा जिसे दूर करने में लगे 1400 दिन, विदेशों से बुलाने पड़े एक्सपर्ट्स
रोहतांग। हिमाचल प्रदेश में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनकर तैयार हुई दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सीनियर मिलिट्री अफसर मौजूद रहे। उक्त सुरंग की लंबाई 9.2 किमी है, जिसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। इसके निर्माण कार्य में ऐसी कई बाधा आईं, जिन्हें दूर करने के लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाने पड़े। ऐसी समस्याओं के चलते ही 1400 दिन काम पूरा होने में लग गए।

10 हजार फीट ऊंचाई पर सबसे लंबी सड़क सुरंग
संवाददाता ने बताया कि, इस टनल के निर्माण कार्य में दुनिया के कई शीर्ष विशेषज्ञों और सर्वश्रेष्ठ तकनीक का सहारा लेना पड़ा। बीआरओ की तल्लीनता से बाधा तो दूर हुईं, किंतु टनल पूरा होने का लक्ष्य भी आगे बढ़ गया। पहाड़ी के अंदर से जब टनल की राह निकाली जा रही थी, तो वहां एक छोटे से सुराख के जरिए पानी का तेज बहाव मिला। टनल पर लगे इंजीनियर उसे बंद करने का प्रयास करते, मगर उसका मुंह चौड़ा होता चला गया। एक बार तो ऐसा लगा जैसे सब कुछ बह जाएगा। लेकिन, बीआरओ भी हिम्मत कहां हारने वाला था। भले ही चार साल लगे, खर्च बढ़ा, लेकिन अटल टनल तैयार हो गई।
Recommended Video

छोटे से छेद ने बड़ा बनकर मुश्किलें बढ़ाई थीं
कर्नल सूरजपाल सिंह सांगवान, जो कि अब जम्मू-कश्मीर में एनएचआईडीसीएल पीएमयू अखनूर के प्रोजेक्ट पर बतौर जीएम (पी) काम कर रहे हैं, वे अटल टनल की साइट पर 2012 से 2015 के बीच कार्यरत रहे थे। उन्होंने बताया, ''बीआरओ ने इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू किया था। काम आगे बढ़ रहा था कि बीच में पहाड़ी के अंदर एक वाटर चैनल निकल आया। हालांकि, शुरू में वह तो एक छोटे से छेद की भांति था, लेकिन बाद में वहां से पानी ने ऐसी तेजी पकड़ी कि उसे रोक पाना मुश्किल हो गया। साइट पर जितने भी इंजीनियर थे, सब हैरान रह गए। हर एक इसी चिंता में डूबा था कि पानी का बहाव कैसे बंद हो। विश्व के कई देशों से तकनीकी एक्सपर्ट बुलाए गए। उपकरण और केमिकल भी लाना पड़ा।''

हाई तकनीक की मदद से चैनलाइज किया गया
बतौर सांगवान, ''पानी का बहाव इतना तेज हो चुका था कि उस पर लगाई गई हर सील टूट रही थी। बांध साइट पर जिस केमिकल और सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी मदद से छेद बंद करने की कोशिश की गई, लेकिन वह तरीका भी कामयाब नहीं हो सका। हाई तकनीक की मदद से चैनलाइज का काम शुरू हुआ। विदेशों से लाए गए केमिकल का इस्तेमाल करने से पहले वहां पानी के नीचे वेल्डिंग तकनीक के जरिए छेद बंद करने की मुहिम शुरू हुई। इसमें कामयाबी मिल गई।

चार साल आगे खिसक गया था काम
पानी का तेज बहाव बंद हो गया। कुछ दिन तक देखा गया कि वहां पानी का रिसाव या नमी जैसा कोई लक्षण नहीं दिख रहा है, इसके बाद इंजीनियरों ने आगे बढ़ना शुरू किया। यही वजह थी, जिसके चलते टनल का निर्माण कार्य चार साल आगे सरक गया। बहरहाल, इस टनल पर सर्विलांस के कई हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। वाहनों के गुजरने से लेकर और किसी भी आपात स्थिति में हर तरह का अलर्ट तकनीकी टीम के पास पहुंचेगा।

घोड़े की नाल के आकार जैसी है टनल
अटल टनल दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है। इसकी निर्माण लागत करीब 3200 करोड़ रुपये बताई गई है। यह टनल देखने में घोड़े की नाल की आकार की लगती है। करीब 9.02 किलोमीटर लंबी इस टनल की मदद से मनाली सालभर लाहौल-स्पीति घाटी से जुड़ा रहेगा।

भारी बर्फबारी के बीच भी ट्रांसपोर्ट चालू रहेगा
मौजूदा समय में यही घाटी भारी बर्फबारी के चलते लगभग छह महीने तक अलग-थलग रहती है। इसके जरिए मनाली से लेह तक की दूरी तय करने में पांच घंटे कम लगेंगे। टनल चालू होने के बाद सड़क की दूरी भी करीब 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications