लेह से मनाली तक 10,000 फीट से ज्यादा लंबी अटल टनल हुई तैयार, 10 साल में 3200 करोड़ लागत में बनी
मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली से लद्दाख के लेह तक 10 हजार फीट से भी ज्यादा लंबी सुरंग बनाकर तैयार कर दी गई है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा। यह परियोजना अटल सुरंग के नाम से जानी जा रही है। चीन से तनाव के बीच यह सुरंग सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इसे दुनिया में ऐसी सबसे लंबी सुरंग भी बताया जा रहा है, जो कि पहाड़ियां चीरकर बनाई गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
बीआरओ अब इस सुरंग के उद्घाटन की तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत बीआरओ एडीजी आज जायजा लेने पहुंचे। संवाददाता ने बताया कि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को इसके उद्घाटन के लिए मनाली आ सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। हेलिकॉप्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री सासे हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां उनकी सुरक्षा को देखते हुए हेलीपैड के आसपास जांच पड़ताल शुरू हो गई है। हालांकि पहले पीएम माेदी के 29 सितंबर को मनाली आने की उम्मीद जाहिर की जा रही थी। लेकिन अब पीएम 25 सितंबर को मनाली आ सकते हैं।

बनाने में आईं काफी दिक्कतें
स्थिति का जायजा लेने बीआरओ के एडीजी अनिल कुमार मनाली पहुंच गए हैं। इससे पहले बीआरओ डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह तैयारियों का जायजा लेने मनाली आए थे। पिछले दस साल से दस हजार फीट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में बीआरओ की देखरेख में एफकॉन स्ट्रॉबेग व स्मेक कंपनी 12 महीने 24 घंटे इस महत्वपूर्ण सुरंग को पूरा करने में जुटे हुए थे। टनल के दोनों छोर मिलने में करीब आठ साल का समय लग गया। सेरी नाले के रिसाव के कारण महज 600 मीटर हिस्से को पार करने में साढ़े तीन साल का समय लग गया।

इसी माह होगा उद्घाटन
इंजीनियरों के अनुसार, इन टनल का अनुभव मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर बनने वाली अन्य चार महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण में काम आएगा। गौर रहे कि अटल टनल के निर्माण कार्य का बजट चार हजार करोड़ रुपये था। लेकिन इंजीनियरों के कुशल रणनीतिक बदलाव के कारण न केवल 800 करोड़ की बचत हुई है, बल्कि उस पैसे का इस्तेमाल टनल की देखरेख और बेहतरी के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।

3200 करोड़ रुपए आई लागत
बीआरओ अटल रोहतांग टनल के चीफ इंजीनियर विशेष सेवा मेडल प्राप्त केपी पुरसोथमन ने बताया कि यह टनल 3200 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। इसी महीने यह टनल देश को समर्पित कर दी जाएगी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि, 3200 करोड़ की यह अटल टनल बनकर अब तैयार है और इसे प्रधानमंत्री मोदी देखने आएंगे।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications