BJP विधायक विशाल नैहरिया पर पत्नी ओशिन शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप, दो महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
BJP विधायक विशाल नैहरिया पर पत्नी ओशिन शर्मा ने लगeए गंभीर आरोप, दो महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज
धर्मशाला, जून 26: खबर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले से है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से विधायक विशाल नैहरिया पर उनकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाये है। दरअसल, बीजेपी विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा ने उनपर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। इस बात की पुष्टि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने की है।
Recommended Video

बीजेपी विधायक विशाल नैहरिया की शादी एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा के साथ दो माह पहले हुई थी। लेकिन लगता है कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। दरअसल, 2019 बैच की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके विधायक पति विशाल नैहरिया उनके साथ मारपीट करते है। इतना ही नहीं, एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने विधायक पति पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।
ओशिन शर्मा ने अपने साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव के दो वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए थे। वीडियो में ओशिन शर्मा ने अपने साथ हुई मारपीट के जख्म भी दिखाये। इतना ही नहीं, ओशिन ने वीडियो में अपने प्रेम प्रसंग से लेकर अब तक के विवाद के बारे में पूरी जानकारी दी। उनका व विशाल नैहरिया का कॉलेज समय से प्रेम प्रंसग था। कॉलेज टाइम में भी विशाल नैहरिया उनके साथ मारपीट करते थे, जिससे तंग आकर वह उनसे अलग हो गई थीं।
ओशिन का आरोप है कि जब वे विधायक बने तो 2019 में मेरे पास आए और फिर मुझे विश्वास में लिया। ओशिन ने बताया, 'इसके बाद हमारा रिश्ता आगे बढ़ा। शादी से पहले हम चंडीगढ़ में एक होटल में रुके थे। उस दौरान भी विशाल ने मारपीट की और इमोशनल ब्लैकमेल किया। लेकिन मैं शादी के लिए मान गई और हमने कोर्ट मैरिज भी की। लेकिन शादी के बाद भी मुझसे मारपीट जारी है और मैंटली हरास किया जा रहा है। मुझे नहीं पता था कि विशाल ऐसा करते रहेंगे और वजह भी नहीं बताएंगे।'
विधायक पति से बताया जान का खतरा
एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा भी है, क्योंकि विशाल हमेशा मुझे और अपने आप को कुछ करने की धमकियां देते रहते हैं। कई बार अपने आप को बोतल से या अन्य हथियारों से मार चुके हैं। इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दे दी है। पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। वहीं एसएसपी जिला कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि ओशिन शर्मा ने उसके साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस को सौंपी है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
एसपी कांगड़ा से मिलकर विधायक नैहरिया ने कही ये बात
खबरों के मुताबिक, शिकायत के बाद विशाल नैहरिया ने एसपी कांगड़ा से मिलकर उनके सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उन दोनों की पहले से ही दोस्ती थी। अब दोस्ती वैवाहिक जीवन तक पहुंच गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही ओशिन की ओर से परिवार व उन पर कई तरह से मानसिक दवाब बनाने शुरू कर दिए थे। यह हमारा परिवारिक मामला था, इसलिए उन्होंने मामले को घर की दहलीज में अंदर रखकर की सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाने व पत्नी को समझाने के लगातार प्रयास किए। वहीं वह अब भी चाहते हैं कि घर की बातें घर में ही सुलझ जाएं और उसे समाजिक और राजनीतिक तूल न दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications