हिमाचल चुनाव में भाजपा ने क्यों कराई जेपी नड्डा की एंट्री? अनुराग ठाकुर के सपनों पर फिर सकता है पानी

धर्मशाला, 13 मई। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिये हिमाचल प्रदेश की राजनीति में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने खुद पार्टी के प्रचार की कमान संभाल ली है। पार्टी आलाकमान नड्डा को ही तरजीह दे रही है। यही वजह है कि उनके अब लगातार प्रदेश के दौरे होने लगे हैं। नड्डा के मैदान में उतरने से बदले राजनैतिक समीकरणों में एक ओर सीएम जय राम ठाकुर ने राहत की सांस ली है। तो दूसरी ओर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

Why BJP decided big role for JP Nadda in Himachal election

Recommended Video

    Himachal kullu: JP nadda का roadshow, कहा- कांग्रेस ने हक मारा, BJP ने हक दिलाया | वनइंडिया हिंदी

    नड्डा ने रोड शो कर की चुनाव प्रचार की शुरुआत
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को धर्मशाला में होने वाली भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां रोड शो के साथ धर्मशाला पहुंच कर उन्होंने एक बार फिर भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत की। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने खुली जीप में रोड शो भी किया जहां उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद आज नड्डा कुल्लू में दो दिन तक भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। नड्डा पिछले कुछ दिनों से एकाएक हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हुये हैं व उनके लगातार दौरों से नई सुगबुगाहट हो रही है।

    Why BJP decided big role for JP Nadda in Himachal election

    अनुराग ठाकुर के सीएम बनने के सपने का क्या होगा?
    हालांकि इससे पहले चुनावों में हिमाचल भाजपा में बदलाव को लेकर चर्चा हो रही थी और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार प्रदेश में सक्रिय हो रहे थे। जिससे लगने लगा था, कि पार्टी अनुराग के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने जा रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश की राजनिति में एकाएक नड्डा सक्रिय हो गये हैं जिससे नये राजनैतिक समीकरण उभर रहे हैं। इससे पहले नड्डा दो दिनों तक कांगड़ा में प्रचार कर चुके हैं व शिमला में भी उनके कार्यक्रम हुये हैं। आज से दो दिनों तक उनका कुल्लू में कार्यक्रम है। नड्डा के लगातार हिमाचल दौरों की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समर्थकों खासकर उनके बेटे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समर्थकों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नड्डा की एंट्री से सीएम जय राम ठाकुर को भी मजबूती मिली है और उन पर बदलाव का मंडराया खतरा कमजोर होने लगा है। बताया जा रहा है कि एक रणनिति के तहत ही हिमाचल में पार्टी की ओर से नड्डा को उतारा गया है ताकि पार्टी में गुटबाजी कम हो सके। पार्टी अगले चुनावों से पहले कोई बदलाव लाने के मूड में नहीं है।

    Why BJP decided big role for JP Nadda in Himachal election

    अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल भी लड़ना चाहते हैं चुनाव
    हालांकि बीते साल से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाये बैठे हैं और उनके पिता प्रेम कुमार धूमल भी पिछले दिनों से सक्रिय हुये हैं। धूमल भी अगला चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले हैं। लेकिन धूमल और नड्डा के बीच के रिश्तों की खटास किसी से छिपी नही है और बदलते वक्त में नड्डा पार्टी में निर्णायक भूमिका में हैं। यही वजह है कि हाल ही में पार्टी ने धूमल के सामने राज्यपाल बनने की पेशकश रखकर स्पष्ट कर दिया है कि बढ़ती उम्र के मापदंड में उन्हें इस बार टिकट नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से हाल में कराये सर्वे में पार्टी में बढ़ती गुटबाजी को बड़ा खतरा बताया गया है। जिसके चलते चुनावों से पहले ही इसे खत्म करने के लिये खुद नड्डा मैदान में उतरे हैं।

    पार्टी को एकजुट करने के लिए उतारे गए नड्डा
    नड्डा के दौरे के चलते कांगड़ा का सियासी महौल गरमा गया है। प्रदेश सरकार के तमाम नेता यहां जुटे हैं और आने वाले चुनावों के लिये प्रदेश के सबसे बडे जिला में सियासी दांव चलने के लिये मंथन का दौर जारी है। भाजपा के लिये आने वाले चुनाव में जीत हासिल करना ही एकमात्र मकसद है। खासकर कांगड़ा जिला जहां 15 विधानसभा क्षे़त्र हैं, में पार्टी कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि पार्टी को एकजुट करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष को उतारना पडा है।

    धर्मशाला में भाजयुमो की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
    भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 15 मई तक चलने वाली अपने पदाधिकारियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरूआत शुक्रवार को हुई। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के जनसंघ से भाजपा तक के सफर पर व्याख्यान दिया। नड्डा ने "सुशासन पत्रिका" नामक पत्रिका का भी विमोचन किया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विनय सहस्रबुद्धे, मुरलीधर राव, अमित मालवीय, संबित पात्रा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता अपने अनुभव साझा करेंगे। वहीं , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी युवाओं को आगामी चुनावों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या मोदी सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगे। तेजस्वी सूर्या ने कहा "देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवा शक्ति को सही दिशा और सही प्रेरणा देना अति आवश्यक है। यह हमारे देश के जनसांख्यिकीय लाभांश को भुनाने का एकमात्र तरीका है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के अनुसार देश हित में कार्य करने के लिए और अधिक अनुशासित और समर्पित बनाएंगे। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को अपने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से सीखने और पार्टी की विचारधारा और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। समापन सत्र भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) बीएल संतोष द्वारा लिया जाएगा जो वर्तमान परिदृश्य में भाजयुमो की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके पश्चात एक प्रश्नोत्तर सत्र होगा जिसमें उपस्थित पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं से सीधे बात कर सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+