पत्नी संग बनाए अंतरंग संबंधों को सोशल मीडिया पर किया वायरल

कॉलेज के दौरान दोनों में अफेयर चला फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज की और इस घटना के बाद अब पत्नी ने बताया कि इससे पहले उसने उसके साथ क्या-क्या किया...

शिमला। जिसका हाथ थाम उसने जन्मों-जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाईं और शादी के पवित्र बंधन में बंधकर उसे देवता माना। तो उसी ने एक दिन अपना असली रूप दिखाया और शैतान निकला। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन इलाके की जहां पति ने अपनी ही पत्नी के अंतरंग वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल दिया। मामले की जांच नाहन पुलिस कर रही है।

पत्नी संग बनाए अंतरंग को सोशल मीडिया पर किया वायरल

सिरमौर की एसपी सौम्या सदाशिवम ने बताया कि नाहन पुलिस एक शिकायत की जांच कर रही है जिसमें महिला ने अपने पति पर सोशल मीडिया के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नाहन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता बाल्मीकी बस्ती की रहने वाली है।

इस मामले पर पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। महिला का कहना है कि शादी से पहले वो और आरोपी पति कॉलेज में पढ़ते थे। इस दौरान दोनों में अफेयर हुआ और बीते अक्टूबर महीने में दोनों ने मंदिर में शादी की। महिला का आरोप है कि शादी रजिस्टर्ड करने के नाम पर आरोपी पति ने उसे फर्जी कागजात दिखाए और उसे गुमराह किया। ये भी आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ पहले तो धोखाधड़ी से शादी की और इसके बाद फेसबुक पर उसकी अश्लील तस्वीरें डाल दीं।

पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि शादी से पहले भी उसका शारीरिक शोषण किया गया। इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो की सच्चाई भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+