हिमाचल: 300 फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत दो घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जोत-चुवाड़ी मार्ग पर रविवार शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से गाड़ी में सवार 4 लोगों में से 2 की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाहन में सवार सभी लोग जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे और डलहौजी घूमने के बाद लौट रहे थे।

Two people died in accident

जानकारी के अनुसार, सभी लोग कार नंबर (जेके 02बीयू0996) में सवार होकर रविवार शाम को चुवाड़ी की ओर निकले। डल्हौजी व खजियार की सुंदर वादियों का आनंद उठाने के बाद शाम को जब वे खजियार से होकर जोत के रास्ते से चुवाड़ी जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और करीब 300 फुट नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में जम्मू कश्मीर निवासी अभिषेक कुमार, अजय कुमार, प्रीतम और सुशील सवार थे। हादसे में सुशील कुमार और अजय कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अभिषेक और प्रीतम बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाल चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया।

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में इलाज के लिए भर्ती कराया है। एसपी चम्बा डा. मोनिका ने कहा कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+