शिमला: खाई में गिरा टिप्पर, दो नेपाली मजदूरों की मौत, दो घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सड़क हादसे में नेपाली मूल के दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा पुलिस थाना चौपाल के तहत बामटा के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक चौपाल सब डिविडन के बमटा-शंगड़ोली मार्ग पर टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार नेपाली मूल के दो व्यक्ति की मौत हुई है।

लोगों ने ही फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को अस्पताल ले गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस ट्रक में चार मजदूर सवार थे। घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान प्रकाश बहादुर और नर बहादुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 9वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, वारदात के बाद सड़क किनारे फेंका












Click it and Unblock the Notifications