उफनती नदी में कूदी 7वीं क्लास की दो छात्राऐं हुई मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के रामपुर सब डिविजन के ब्रौ इलाके में सोमवार को दो स्कूली छात्राओं ने हाथों में हाथ थाम उफनती सतलुज नदी में छलांग लगा दी। दोनों छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि दोनों छात्राऐं सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं। हालांकि दोनों छात्राओं के आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हाथ पकड़ कर लगाई छलांग
दो स्कूली छात्राएं अचानक ब्रो इलाके के जगातखाना पुल के पास पहुंची। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और उफनती सतलुज नदी में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से दोनों छात्राओं की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस
लोगों की सूचना पर पर ब्रौ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों छात्राओं के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया। पुलिस ने दोनों छात्राओं की पहचान दीपिका (14) पुत्री रोशन लाल निवासी कोटसर निरमंड व मोनिका (13) पुत्री प्रकाश चंद निवासी निवासी कोटसर निरमंड के रुप में की है।

7वीं क्लास में पढ़ती थी
दोनों ही छात्राएं एक ही स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती थीं। पुलिस ने बताया कि छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस दोनों छात्राओं के परिजनों से पूछताछ कर रही है। शिमला एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि सतलुज नदी में दो छात्राओं के कूदने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications