दोस्तों ने बातों-बातों में एक-दूसरे पर की गोलियों की बौछार, दो की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कसौली की अभी स्याही सूखी भी नहीं थी कि जिला कांगड़ा के ज्वाली इलाके में तीन दोस्तों की आपसी लड़ाई के दौरान हुई गोलीबारी में दो की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीकांड का आरोपी मौका से फरार हो गया है।

Two friends killed in shoot out in Himachal

मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा जिला के ज्वाली से सटे हरसर में उस समय सनसनी फैल गई,जब यहां दोस्तों ने सरेआम एक-दूसरे पर गोलियां दाग दीं। यहां राजेश जम्वाल निवासी पनलथ व मोहन कुमार निवासी हरसर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे पर पिस्टल व बंदूक तान दीं और गोलियां चला दीं। इसमें एक को 2 और एक को एक गोली लगी।

बताया जा रहा है कि पहले राजेश जम्वाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मोहन कुमार पर फायर किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद मोहन कुमार के दोस्त नरेश कुमार ने राजेश जम्वाल को अपनी पिस्टल से गोली मारी व वहां से फरार हो गया। इस दौरान राजेश की मौके पर मौत हो गई और मोहन कुमार ने अस्पताल जाते रास्ते में दम तोड़ा। वहीं पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

डी.एस.पी. ज्वाली मेघनाथ चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बंदूक व पिस्टल बरामद कर ली है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर गोली चलाकर भागे नरेश की तालाश शुरू कर दी है। उधर, ज्वाली के विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह व एस.डी.एम. ज्वाली अरुण शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर गोलीबारी की घटना पर गहरा दुख जताया है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+