चंबा की रावी नदी में जा गिरी जीप, घटना में दो लोगों की मौत

जीप जसूर से होली की तरफ जा रही थी जिसमें एक कंपनी का माल लदा हुआ था। जीप जैसे ही सिंयूर पुल के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दो लोगों के मौत की खबर है। रावी नदी में जीप गिरने से ये हादसा हुआ। हादसा इस कदर भयानक था कि जीप में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और उनकी मौका पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा चंबा में खड़ामुख-होली मार्ग पर सिंयूर पुल के पास हुआ।

Two dead in Ravi River of Chamba

जीप जसूर से होली की तरफ जा रही थी जिसमें एक कंपनी का माल लदा हुआ था। जीप जैसे ही सिंयूर पुल के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे रावी नदी में जा गिरी। इसमें सवार चालक और उसके साथ एक अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान वाहन चालक दलवीर सिंह (34) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी कंडी नूरपुर और विजय कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी डमुआल गनोह नूरपुर के रूप में हुई है।

Two dead in Ravi River of Chamba

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना होली पुलिस को दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए होली ले जाया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+