हवा में लटक गई पटरियां, बह गया पूरा ट्रैक, हिमाचल से आया डराने वाला वीडियो
हिमाचल प्रदेश में कालका शिमला रेलवे ट्रैक बह जाने के कारण पटरियां हवा में लटक गई।
हवा में आपने अब तक रेलवे पुल तो बने हुए देखें होंगे, लेकिन एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें रेल की पटरियां हवा में लटकती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर हिमाचल प्रदेश में कालका शिमला रेलवे ट्रैक की है, जहां जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशन पर ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया।
ट्रैक बह जाने के कारण रेल यातायात भी बाधित रहा, साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने बताया कि कंडाघाट शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी गई है।

हिमाचल में लगातार बारिश और उफनाई नदियों के कारण मरने वालों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। बारिश के कारण शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समर हिल इलाके में शिव मंदिर में भूस्खलन होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। फागली में भी कई मकान मिट्टी में धंस गए। इसके साथ ही सोलन में भी बादल फटने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications