राजस्थान के पर्यटकों से भरी गाड़ी हिमाचल में हादसे का शिकार, कई घायल

शिमला। राजस्थान से हिमाचल भ्रमण पर आये पर्यटकों की एक बस शनिवार को जिला बिलासपुर के घाघस के पास पलट गई। जिसमें करीब 15 पर्यटकों को चोटें लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को धर्मशाला शिमला नेशनल हाईवे 21 पर पर्यटकों की गुजरात की रजिस्ट्रेशन वाली वॉल्वो बस जिला बिलासपुर के घाघस में हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार करीब 15 लोगों को चोटें लगी हैं। बस में राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले 30 पर्यटक सवार थे।

Tourists from Rajasthan injured in accident in accident in Himachal

बता दे कि यह बस राजस्थान से पर्यटकों को लेकर शिमला भ्रमण पर निकले थे। बस में करीब 30 पर्यटक सवार थे जिनमें से 15 लोगों को चोटें आयी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Tourists from Rajasthan injured in accident in accident in Himachal

बताया जा रहा है कि हादसा घाघस के पास तेज रफ्तार के चलते हुआ। बस सड़क किनारे पलट गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को भी नुकसान पहुंचाया। जिस वक्त हादसा हुआ उस में करीब 30 लोग सवार थे, यह सभी शिमला से मनाली की तरफ घूमने निकले थे।

Tourists from Rajasthan injured in accident in accident in Himachal

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का शोर सुनते ही आस-पड़ोस के लोगों ने मौका पर आकर पर्यटकों को बस से निकालना शुरू किया। पुलिस ने मौके पर पहुच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+